अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: हेंडीकेप इंटरनेशनल और पांच अन्य राहत समूहों ने एक संयुक्त बयान में ऐलान किया है कि सऊदी अरब यमन में प्रतिदिन बम बरसा कर आम नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा हैं।
इन समूहों ने कहा है कि यमन में सऊदी अरब के हाथों नागरिकों का नरसंहार असहनीय है। इस संयुक्त बयान में यमन के नागरिकों के खिलाफ क्लस्टर बमों के इस्तेमाल पर सऊदी अरब की कड़ी आलोचना भी की गई है।
इस बीच एमनेस्टी इंटरनेशनल ने घोषणा की है कि यमन की साठ प्रतिशत आबादी एक करोड़ नब्बे लाख नागरिकों को आहार की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिनमें तीस लाख औरतें और बच्चे शामिल हैं।
एक राहत दल के प्रमुख ने पेरिस में एक प्रेस कांफ़्रेंस में यमन में सऊदी हमलों में होने वाली बड़ी तबाही की ओर इशारा करते हुए कहा है कि यमन की बुनियादी ढांचा तो नष्ट हो ही चुका है और अब इस देश में परिवहन सिस्टम भी बरबाद हो गया है जिसकी वजह से हवाई अड्डों और बंदरगाहों तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा है कि यमन में आतंकी गुट अलकायदा का वुजूद इस देश में सबसे बड़ा खतरा गिना जाता है जबकि यमन में सऊदी हमलों के कारण इस गिरोह ने अपने कदम जमा लिए हैं।
गौरतलब है कि यमन में चारों ओर कड़ी घेराबंदी के कारण यमन में सहायता भेजना भी अत्यंत मुश्किल हो गया है।
24 मार्च 2017 - 13:35
समाचार कोड: 819687
हेंडीकेप इंटरनेशनल और पांच अन्य राहत समूहों ने एक संयुक्त बयान में ऐलान किया है कि सऊदी अरब यमन में प्रतिदिन बम बरसा कर आम नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा हैं।